फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मजदूरों को लालच देकर जारी कराते सिम, साइबर अपराधियों को करते थे सप्लाई; पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Wed, 23 Oct 2024 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में आरोपी मजदूरों को लालच देकर सिम जारी करा लेते थे। इसके बाद सिमों को साइबर अपराधियों को सप्लाई करते थे। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में साइबर अपराधियों को सिम पहुंचाने वाले आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। गोवर्धन थाना पुलिस ने फर्जी आईडी से सिम सप्लाई करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 सिमकार्ड बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि वे यहां टटलुओं को सिम सप्लाई करते हैं। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि नीमगांव बाईपास चौराहा और बाबूलाल विद्यालय चौराहा बाईपास के पास चेकिंग की गई। यहां दो युवक कैनोपी लगाकर सिम बेच रहे थे। इन्हें गिरफ्तार तिया गया है। एक नाम अन्सार है। दूसरे का नाम अजरुद्दीन उर्फ अज्जर है। 

दोनों राजस्थान के डीग जिले के रहने वाले हैं। अंसार पहाड़ी थाना क्षेत्र के मल्लाका गांव तो अज्जर शामलेर गांव का रहने वाला है। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, दो फर्जी आधार कार्ड, 30 सिम कार्ड और 2100 रुपये बरामद हुए हैं। बताया कि आरोपी मिलकर बाहर जाकर ऐसी जगह पर कैनोपी लगाते हैं, जहां मजदूर लोग ज्यादा रहते हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नई सिम पर ऑफर की बात कहकर मजदूरों से उनका अंगूठा लगवा लेते हैं। उनके नाम से नई सिम एक्टिवेट करा लेते हैं। उन एक्टिवेट सिमों को 700 रुपये प्रति सिम के हिसाब से देवसेरस गांव निवासी अपने साथियों को देते हैं। फिर यह सिम साइबर क्राइम करने वालों तक पहुंचती है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें