फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवकों की मौके पर मौत

Wed, 23 Oct 2024 07:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।   

विज्ञापन


हादसा कोसीकलां क्षेत्र में अजीजपुर गांव के समीप हुआ। यहां शाम को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर दूर गिरे। वहीं बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर गिरे युवकों के ऊपर से वाहन गुजर गया। 
 

घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही पलों में दोनों ने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक छाता से कोसी ओर से आ रहे थे। 
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त दीपु पुत्र बलवीर, तरुण पुत्र जसवंत निवासी गोरखधाम कालोनी, छाता तथा हरिओम पुत्र राधाचरण निवासी बदनगढ़, बरसाना के रूप में हुई। इनकी आयु 22 से 25 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। परिजन को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें