थाना पुलिस व एसओजी को पकड़ने की दी गई थी जिम्मेदारी
पुलिस की गोली लगने से तीन लुटेरे घायल हो गए। पुलिस ने इन घायल लुटेरों और इनके चार साथियों सहित कुल सात को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को मांट सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दरअसल लंबे समय से लुटेरे यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों में पत्थरबाजी करके लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इस पर एसएसपी ने घटनाओं को रोकने और लुटेरों को पकड़ने के लिए एसओजी सहित जिले के सभी थानों की पुलिस टीम को लगाया था।
यह भी पढ़ेंः- UP: मासूम बच्चियों को कुत्तों ने नोचा, खून से लथपथ पड़ी थी, एक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत
Mathura: मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व एसओजी टीम
- फोटो : अमर उजाला
इन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान लुटेरे राहुल निवासी सामोली, थाना सुरीर, मथुरा और बोसू निवासी मिड़ाकुर, थाना मलपुरा, आगरा तथा जल सिंह निवासी सकराया, थाना जैत, मथुरा घायल हुए हैं। इनके अलावा लुच्चा बाज उर्फ फिरोज निवासी समोली, थाना सुरीर, मथुरा और पुच्ची उर्फ सुलेमान निवासी मिड़ाकुर, थाना मलपुरा, आगरा व अशफाक निवासी डेरा राया, थाना राया, मथुरा, तथा अजय निवासी डेरा, कस्बा राया, थाना राया को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंची सांसद डिंपल यादव: बोलीं- शासन-प्रशासन की मिलीभगत से की गई अतीक अहमद और संजीव जीवा की हत्या
यह हुआ बरामद
इनके कब्जे से चार तमंचा, चार जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, तीन नाजायज चाकू बरामद बरामद हुए हैं। साथ ही दो सोने की अंगूठी, एक लैपटॉप, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और 15 हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई है।