फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। समाधान दिवस में आत्मदाह करने वाली महिला की मौत के जिम्मेदार एक आरोपी की आगरा में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी की सड़क हादसे में मौत हुई। एक आरोपी को राया पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने यह कदम छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की हीलाहवाली पर उठाया था। एहतियात के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

आठ जनवरी को थाना राया में समाधान दिवस में आग लगाकर पहुंची महिला की उपचार के वक्त मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया था। सोमवार देरशाम घटना के मुख्य आरोपी हरिश्चंद का आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के आगरा-दिल्ली हाईवे पर रात-विक्षत शव मिला था। घटना की जानकारी होते ही परिजन आगरा पहुंच गए।
इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता को धमकाने में शामिल वीरेंद्र निवासी गैंयरा राया को राया-मथुरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि महिला की मौत के जिम्मेदार मुख्य आरोपी की सड़क हादसे में मौत हुई है। पीछे से कई वाहनों के कुचलने के बाद उसका शव क्षत-विक्षत हो गया था।
विज्ञापन

लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज
पीड़ित महिला की मौत के बाद घटना की जांच एसपी देहात श्रीशचंद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर शीघ्र गाज गिर सकती है। गांव में हुई पंचायत में भी उसके ऊपर समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
हरिशचंद की मौत हादसा या फिर
छेड़छाड़ की घटना के मुख्य आरोपी हरिशचंद की मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं ह़ैं। बतातें चले कि वर्ष ११ जुलाई २०१७ को हरिशचंद के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचारधीन है और अब उस मामले में समझौता को लेकर हरिश्चंद दबाव बना रहा था, जिसको लेकर गांव में एक जनवरी को पंचायत भी हुई थी, इसमें पीड़िता पर मुकदमे में समझौते को लेकर पूरी तरह से दबाव बनाया, लेकिन पीड़िता ने समझौता करने से इंकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने धमकी दी थी कि अब आप पर हर रोज मुकदमें दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
थाना प्रभारी राया की तबियत बिगड़ी
राया थाना प्रभारी प्रवीण मिश्र की तबियत बिगड़ गई है। उनका इलाज शहर के गोवर्धन चौराहा पर सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। कुछ दिन पहले भी तबियत खराब थी। डीएम नवनीत सिंह चहल व एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने अस्पताल पहुंच हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें