फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पासपोर्ट-वीजा के बांग्लादेशी गिरफ्तारः 40 हजार रुपये में रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को पार कराता था सीमा

Sun, 05 Feb 2023 08:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एलआईयू, आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इसके पास न वीजा था और न ही पासपोर्ट। आरोपी 40 रुपए लेकर रोहिंग्याओं को भारत की सीमा पार कराता था।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बांग्लादेशी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किया गया है। यह बिना वीजा व पासपोर्ट के यहां रह रहा था। स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू), आर्मी इंटेलिजेंस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह नई बस्ती से पकड़ा गया है। आरोपी बांग्लादेश के लोगों व रोहिंग्या को 40 हजार रुपये लेकर सीमा पार करता था। इसके कब्जे से मोबाइल और सिमकार्ड बरामद हुआ है।

विज्ञापन


एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि बांग्लादेश के नागरिक के आगरा के रास्ते मथुरा पहुंचने की सूचना मिली। इस पर एलआईयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा और कोतवाल संजय कुमार पांडेय को निर्देश दिए गए। इसी बीच आर्मी इंटेलिजेंस भी सहयोग में जुट गई। शुक्रवार देर शाम को नई बस्ती से बांग्लादेश के नागरिक को दबोच लिया गया। 

40 हजार रुपये में पार कराता था सीमा

कोतवाल ने बताया कि पकड़ा गया मो. कमरूल निवासी पारियारदंगा, कॉमर्शियल एरिया, खानजहांन अली, खुलना (बांग्लादेश) का निवासी है। कमरूल बांग्लादेश के नागरिकों और रोहिंग्या मुसलमानों को 40 हजार रुपये में भारत की सीमा को पार कराकर लाता था। ऐसे लोगों को देश के अलग-अलग शहरों में छोड़ दिया करता था। 

बताया कि इनके आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र तक यह बनवाने में पूरा सहयोग करता था। यदि किसी को बांग्लादेश लौटना होता था तो रकम लेकर उन्हें सुरक्षित सीमा पार कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। इसके कब्जे से मोबाइल फोन, 1 सिम बांग्लादेशी और 1 सिम भारतीय बरामद हुआ है।

4 साल में मथुरा में पकड़े गए 135 बांग्लादेश के नागरिक 

एलआईयू निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 4 साल में मथुरा से करीब 135 बांग्लादेश के नागरिकों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। अधिकतर जेल से छूटने के बाद अपने देश रवाना करा दिए गए हैं। पकड़ा गया शख्स पहले भी रकम लेकर जिले में बांग्लादेश के नागरिकों को ला चुका है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें