फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंस्टाग्राम पर कमाई का ऐसा लालच...कई लोगों की ले उड़ा लग्जरी कारें, शातिर का तरीका जान पुलिस भी चकरा गई

Tue, 08 Apr 2025 07:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

इंस्टाग्राम के जरिए लोगों की कारें उड़ाने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी इस कदर जाल में फंसाता था कि लोग अपनी लग्जरी कारें उसे साैंप देते थे। शातिर कारों से कमाई करता था, तरीका जान पुलिस भी हैरान रह गई।

 
विज्ञापन
आरोपी के बारे में जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम के जरिए किराए पर टैक्सी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के सरगना को साइबर टीम ने मंगलवार की सुबह गोकुल बैराज से पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर टीम ने सात लग्जरी कार बरामद की हैं। साइबर टीम उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


 

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 23 मार्च को थाना हाईवे के पन्ना पोखर स्थित गोपाल नगर निवासी आशीष ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली के कृष्णा नगर स्थित गोकुलधाम निवासी वरूण ने इंस्टाग्राम पर ओरी कार नाम का पेज बना रखा है। इसी पेज के माध्यम से उनके चाचा लोकेश की इनोवा क्रिस्टा कार को किराए पर लगाने तथा प्रत्येक महीने 40 हजार रुपये देने का लालच दिया। 

चाचा अभियुक्त वरुण की बातों में आ गए और अपनी कार दे दी। इसके बाद उसने अपना इंस्टाग्राम पर बना पेज और मोबाइल फोन बंद कर दिया। उनके चाचा को शक हुआ तो उन्होंने बताया। इसके बाद वह चाचा के साथ थाने गए और रिपोर्ट दर्ज कराई। 

ये भी पढ़ें-UP: गैंगस्टर की 2.36 करोड़ की संपत्ति कुर्क, घर को सील होते देख रोने लगी पत्नी; दोस्त को उतारा था माैत के घाट

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने इसे गंभीरता से लिया और टीम को आरोपी की तलाश में लगा दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी वरुण को गोकुल बैराज के पास खाली मैदान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इनोवा क्रिस्टा, ग्रांड विटारा, थार, एसयूवी वेन्यू, अर्टिगा, बोलेरो, आई-10 कार, एक मोबाइल और पेन ड्राइव बरामद की। 

 

पूछताछ में उसने अपने साथी का नाम मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी सुदम बताया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। साथ ही आरोपी के सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए किए गए धोखाधड़ी के मामलों को खोजने में जुटी है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। 

ये भी पढ़ें-Agra: पूर्व नगर पालिका कर्मचारी को लूटने वाले गिरफ्तार...पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा, दो बाइक भी बरामद
 

कार को गिरवी रखकर भी कमाता था रुपये
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपी लोगों को किराए पर कार लगाने का लालच देने के बाद फरार हो जाता था। कार को दूसरे जिले और प्रदेश में गिरवी रखकर पैसा कमाता था। लाखों रुपये की कार को वह 4 से 5 लाख रुपये में गिरवी रख देता और एक साल बाद धनराशि ब्याज के साथ लौटाने के बाद गाड़ी लेने की कहता। लग्जरी कार 4 से 5 लाख रुपये में एक साल तक चलाने के लालच में लोग फंस जाते और शातिर को धनराशि दे देते। बताया कि इस तरह वह अब तक सैकड़ों गाड़ियों को गिरवी रखकर पैसा कमा चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी को मध्य प्रदेश एक बार जेल भेज चुकी है। आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र के कासा खडवली ठाणे में भी मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा अन्य आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

 
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वालों में यह टीम रही शामिल 
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल, निरीक्षक प्रमोद कुमार, एसआई आशीष मलिक, जितेन्द्र, मोहित वर्मा, हैड कांस्टेबल अनूप कुमार, विशाल कुमार, आरक्षी मयंक यादव की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें