फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस ने 4 हमलावर और किए गिरफ्तार, पांच अभी पकड़ से दूर

विज्ञापन
मथुरा। पुलिस की गिरफ्त में खड़े दुल्हनों को पीटने के आरोपी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। दुल्हनों और बरातियों को पीटने वाले चार और हमलावरों को रिफाइनरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे सोमवार को पुलिस छह हमलावरों को गिरफ्तार कर चुकी है। दुल्हनों के पिता ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि मंगलवार को टाउनशिप स्थित काशीराम कॉलोनी कट से चार हमलावरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हमलावरों में गांव करनावल के सतीश, दीपू उर्फ दीपक, शुभम उर्फ शुवम, गौशाल निवासी अनिल शामिल हैं। इससे पहले पुलिस सोमवार को पुलिस करनावल निवासी लोकेश उर्फ पिंटर, रोहताश, श्रीपाल, पवन, गौशाला निवासी बृजेश और बटुआ उर्फ रवि को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस की पकड़ से अभी तक अजय, निशांत, ऊदल, अमित, शिशुपाल दूर हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पुलिस की टीम एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज, एत्मादपुर, कानपुर में दबिश दे चुकी है। चूंकि अधिकांश हमलावर आपस में रिश्तेदार हैं तो उनसे रिश्तेदारों के बारे में जानकारी करके दबिश दी जा रही है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ चोरी की संपत्ति रखने की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें