फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाकी वर्दी पहन जमाया राैब, असली पुलिस को देख छूट गए पसीने; दरोगा के बेटे की हैरान कर देने वाली करतूत

Sat, 14 Mar 2026 10:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में दरोगा की वर्दी में घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने जो कहानी बताई उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। आरोपी के पिता पुलिस में दरोगा हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक के बेटे को पुलिस ने वृंदावन में कोतवाली के समीप से फर्जी उप निरीक्षक बनकर घूमते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


रंगजी के मेला में हाथरस, मुरसान के नगला अमरा निवासी 25 वर्षीय शिवम चौधरी पुलिस की वर्दी पहनकर दुकानदारों पर रौब गांठ रहा था। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोतवाली के सामने से शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि वह न किसी थाने में तैनात और और ना ही वह पुलिस विभाग में कार्यरत है। 

युवक ने बताया कि लोगों पर रौब जमाने के लिए सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहन लेता है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक की वर्दी पहनकर रंगजी के मेला में दुकानदारों पर रौब जमा रहे युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-VIDEO: सवारियों से भरे ऑटो में LPG सिलिंडर रखकर सुलगा रहे थे सिगरेट, चिंगारी से भड़क उठी आग; बाल-बाल बची जान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें