फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आई महिला से यूट्यूबर की अभद्रता, नुकसान पहुंचाने की धमकी; एफआईआर दर्ज

Sat, 14 Mar 2026 10:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला श्रद्धालु का आरोप है कि यूट्यूबर मधु अरोड़ा उर्फ मधुर्य लीला ने उनका रास्ता रोक लिया और सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी महिला ने न केवल अपमानजनक शब्द कहे, बल्कि शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर बाहर निकली एक महिला श्रद्धालु के साथ अभद्रता करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर एक महिला यूट्यूबर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लुधियाना (पंजाब) निवासी महिला सुबह करीब 11:15 बजे श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आईं थीं। आरोप है कि तभी मंदिर से दर्शन कर बाहर निकलने के दौरान केशवधाम क्षेत्र स्थित मंदाकिनी निवासी यूट्यूबर मधु अरोड़ा उर्फ मधुर्य लीला ने उनका रास्ता रोक लिया और सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला ने न केवल अपमानजनक शब्द कहे, बल्कि शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। 

इस दौरान पीड़ित महिला ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जिसमें आरोपी महिला कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद जब पीड़ित स्नेह बिहार मंदिर के पास खड़े अपने स्कूटर की ओर जा रही थीं, तब भी आरोपी महिला उनके पीछे पहुंच गई और दोबारा आपत्तिजनक शब्द कहे। श्रद्धालु ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें