फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वॉलीबॉल और खो-खो के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में खेल प्रतिभाओं के चयन के लिए आयोजित ट्रायल में बुधवार को बालिकाओं ने अपना हुनर दिखाया। वॉलीबॉल और खो-खो प्रतियोगिता के लिए 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग में 14 बालिकाओं ने वॉलीबॉल और खो-खो के लिए सात खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया।
विज्ञापन


जिला खेल विभाग के तत्वावधान में वॉलीबॉल और खो-खो के ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन समिति ने खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन का आंकलन किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वॉलीबॉल और खो-खो की चयन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को जारी रहेगी, जिसमें शेष खिलाड़ियों को अवसर दिया जाएगा। वहीं चयनित फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल आगरा स्थित के एकलव्य स्टेडियम में कराया जाना था। हालांकि बारिश और मैदान में पानी भर जाने के कारण फुटबॉल ट्रायल की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
उप कीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की है। चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें