गांव मावली में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी।
मथुरा। खेल एवं शिक्षा परिषद तथा टाइगर स्पोर्ट्स क्लब मावली के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को गांव मावली में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें छह टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रॉफी ड्रीम कबड्डी अकादमी ने जीती, जबकि दूसरे स्थान पर माउंट हिल अकादमी की टीम रही।
जमुनापार स्थित मावली गांव में आयोजित बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एनआईएस कोच बालकृष्ण, जिला कराटे संघ के सचिव प्रेमपाल सिंह और अर्जुन सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करके किया। विजेता ट्रॉफी जीतने के लिए खिलाड़ियों ने खूब दावपेच दिखाए। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर टाइगर स्पोर्ट्स क्लब मावली की टीम रही। इस दौरान अरुण कुमार, शिवम वर्मा, पवन कुमार, प्रवीण, सुनील, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।