फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 23 ग्राम पंचायतों में शुरू हुआ प्लास्टिक मुक्त-ब्रज की रज अभियान

विज्ञापन
मथुरा। जैंत ग्राम पंचायत सचिवालय पर बैठक करते डीपीआरओ धनंजय जायसवाल। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त-ब्रज की रज अभियान को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए शुक्रवार को 23 ग्राम पंचायतों में प्रधान व सचिवों ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। साथ ही लोगों को प्लास्टिक एकत्रित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं जैंत ग्राम पंचायत में डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने ग्रामीणों के साथ बैठकर जागरूक किया। साथ ही बोरी लगाने के लिए रोस्टर निर्धारित करते हुए गली व मोहल्ले आवंटित किए गए। सफाईकर्मी डोर-टू-डोर प्लास्टिक एकत्रित करने का रूटचार्ट बनाया। साथ ही ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त करने की शपथ दिलाई गई। बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, विद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

मई माह में तीन सौ ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाने का लक्ष्य
13 मई को 27 ग्राम पंचायतों में अभियान के तहत चौपाल लगाई जाएंगी। इसके बाद 15 व 16 मई अन्य 78 ग्राम पंचायतों में भी यही सिलसिला रहेगा। मई के अंत तक 495 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 300 ग्राम पंचायतों में चौपालें संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें