वृंदावन। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि वह ठाकुरजी से देश की शांति, सुरक्षा और प्रगति के लिए प्रार्थना करने आए हैं।
मीडिया से बातचीत में विनीत शारदा ने कहा कि जिस प्रकार ठाकुरजी की कृपा से नरेंद्र मोदी लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं, उसी तरह आगे भी वह अपने हर कार्य में सफलता प्राप्त करें। उन्होंने पाकिस्तान पर सरकार की सख्त नीति की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को आतंक मुक्त बनाने का संकल्प साकार हो रहा है।
भाजपा नेताओं की तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी उन्हें भगवान श्रीराम का स्वरूप प्रतीत होते हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण के स्वरूप जैसे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उन्हें हनुमान जी जैसे लगते हैं, जो राष्ट्र की रक्षा और आतंकवाद के विनाश में जुटे हैं।