फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक पेड़ मां के नाम रोपने से पर्यावरण को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
मथुरा। विवि के परिसर में पौधरोपण करते वित्त मंत्री, महानगर अध्यक्ष और डीएम। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को वेटरनेरी विवि में पौधरोपण किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पौधा केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों और संस्कृति के प्रतीक हैं। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा अपनी मां के नाम लगाए तो यह न केवल मातृ शक्ति के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हरित और स्वस्थ भविष्य की सौगात भी मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम जैसा अभियान सामाजिक चेतना और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को एक साथ जोड़ने का प्रयास है। इससे पहले जनप्रतिनिधियों ने पटका पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद बैठक कर सरकार की योजनाओं का हाल जाना। विधायक मेघश्याम सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक सरदार सिंह, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, हरिओम शर्मा, अंकुर अग्रवाल पार्षद हनुमान पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें