फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: भाजपाइयों ने बताया विकास, विपक्ष बोला-पांच वर्ष दिखती नहीं; चुनाव में गेहूं काटती हेमामालिनी

Tue, 16 Apr 2024 06:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Mathura News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' यूपी के मथुरा जिला पहुंचा है। यहां मंगलवार शाम 5 बजे डेम्पियर नगर में विभिन्न पार्टियों के नेताओं से चुनावी चर्चा हुई। इस दौरान उनके बीच एक-दूसरे की पार्टी और विचारधारा के प्रति जुबानी जंग चली। आगे पढ़ें और जानें किसने क्या कहा? 
विज्ञापन
Mathura: सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 का खुमार पार्टियों और नेताओं में तो चढ़ा ही है, जनता भी इसमें खूब रुचि ले रही है। एक तरफ नेता खुद की पार्टी को दूसरी पार्टी से बेहतर बता रहे हैं, तो दूसरी ओर जनता उनका आकलन करने में लगी है। जनता की बात जानने और नेताओं की बात जनता तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भ्रमण पर है।  

विज्ञापन


मंगलवार को यह रथ मथुरा जिला पहुंचा। यहां शाम 5 बजे नेताओं से चर्चा का दौर जारी हुआ तो भीड़ लगने लगी। जहां नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते रहे, वहीं आमजन उनको सुनकर उनकी प्राथमिकताओं पर गौर करते रहे। अपनी-अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे नेताओं ने बड़ी ही सफाई से अपने जवाब दिए। इसके अलावा विपक्षी प्रतिनिधि के सामने सवाल भी दागे।   

गिनाईं उपलब्धियां

चुनावी चर्चा के दौरान भाजपा के पक्षधर ने सरकार की योजनाएं गिनाईं। फ्री राशन, आयुष्मान कार्ड योजना, घरेलू गैस सिलेंडर सहित कई अन्य योजनाओं को बढ़चढ़कर रखा। वहीं विपक्ष के पक्षधर ने गैस सिलेंडर की महंगाई, शिक्षा माफिया द्वारा पढ़ाई के नाम पर मनमानी उगाही, रोजगार, भ्रष्टाचार, यमुना में गंदगी, प्रवासी नेता को लेकर सवाल दागे। 

भाजपाइयों का हुआ विकास

विपक्ष के नेताओं ने सवाल खड़ा किया कि दो बार से जीतने के बाद भी हेमामालिनी यमुना की सफाई नहीं कर सकीं। यहां तक चैलेंज किया कि एक भी प्रोजेक्ट यदि भाजपा के द्वावा घोषित किया होगा तो हम राजनीति छोड़ देंगे। कहा कि केवल भाजपाइयों का विकास हुआ है। जो नेता साइकिल से चलता था, वह मोटरसाइकिल से चल रहा है। जो मोटर साइकिल से चलता था आज कार से चल रहा है। 

चुनाव में गेहूं काटती हैं सांसद

विपक्ष के नेताओं ने कहा कि यमुना में नाले गिर रहे हैं। विकास के नाम पर कुछ नहीं। विकास के नाम पर शून्य पर। वहीं भाजपा के नेता ने कहा कि विपक्ष के सारे नेता आज जमानत पर हैं। पहले छोटाला होता था। आज भ्रष्टाचार कम हुआ है। वहीं विपक्ष ने कहा कि सांसद प्रवासी हैं। पांच वर्ष दिखती नहीं हैं। चुनाव में गेहूं काटती हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें