फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में यमुना के जलस्तर में कमी से लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन में यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से परेशान लोगों को अब कुछ राहत मिली है। मंगलवार की सुबह जैसे ही पानी के स्तर में कमी देखी गई तो लोगों ने राहत की सांस ली और भगवान से प्रार्थना करते नजर आए कि यह संकट अब पूरी तरह टल जाए।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने वृंदावन सहित कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए थे। रिहायशी कॉलोनियां और परिक्रमा मार्ग जलमग्न हो गए थे, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। वहीं मंगलवार को जैसे ही जलस्तर में घटोत्तरी देखी गई, तो लोग घरों और गलियों में पानी कम होता देख थोड़ी राहत महसूस करने लगे।
इस संकट की घड़ी में समाजसेवी संस्थाएं भी मदद के लिए आगे आई हैं। कई स्वयंसेवी संगठनों ने ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक खाने-पीने का सामान और आवश्यक वस्तुएं पहुंचानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने लिया जायजा
जलस्तर में आई कमी के बाद जिला प्रशासन ने भी मौके का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने एडीएम पंकज कुमार, अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलोनियों और परिक्रमा मार्ग में जलनिकासी व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें