फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घुमंतू समाज के लोगों को मिलेंगे पट्टे और मकान

विज्ञापन
फोटो : सौंख के गांव नगला अड्डा में आयोजित घुमंतू गौरव समागम कार्यक्रम को संबोधित करते उत्तर प्र
विज्ञापन
सौंख। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि घुमंतू समाज के अनेक परिवार आज भी आवास और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे परिवारों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे और मकान उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वह भाजपा द्वारा कस्बे के गांव नगला अड्डा में आयोजित घुमंतू गौरव समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में घुमंतू समाज की पहचान, सम्मान और विकास से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। समाज के उत्थान की बात कही गई। मुख्य अतिथि के समक्ष समाज के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
मांग रखी कि घुमंतू समाज के बच्चों को नवोदय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, मंत्री ने कहा कि घुमंतू समाज के परिवारों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान घुमंतू जातियों के लिए अलग बोर्ड गठित करने और अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने की मांग की है। इस मौके पर संयोजक पूनम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी इंद्रपाल सिंह, बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, कैप्टन सुभाष जोगी, राजेश, सुनील, विजयपाल सिंह, नेम सिंह, अमित पाठक, ज्ञानेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह कौशिक, सतेंद्र सिरोही, हेमराज सिंह, चौधरी तिलक सिंह आदि उपस्थित रहे।

फोटो : सौंख के गांव नगला अड्डा में आयोजित घुमंतू गौरव समागम कार्यक्रम को संबोधित करते उत्तर प्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें