फोटो 1: सौंख के कुम्हेर मार्ग पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन व राहगीर, फ़ोटो संवाद
सौंख (मथुरा)। बारिश से कस्बे के कई मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलभराव से होकर राहगीरों सहित बाइक सवारों को गुजरना पड़ रहा है। मंदिर जाने के लिए श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
गत दिनों आई तेज बारिश से मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया है। दैनिक उपयोगी सामान खरीदने के लिए लोग कुम्हेर मार्ग, बछगांव मार्ग, गोवर्धन मार्ग सहित जाहरवीर मंदिर मार्ग पर जलभराव से गुजरने को मजबूर है। कई बार नगर पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी मुख्य मार्गों पर भरे पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं कराया गया है।
किसान चौधरी बदन सिंह का कहना है कि जलभराव से खेतों और बाबा जाहरवीर मंदिर जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। चेयरमैन योगेश लंबरदार ने बताया पानी निकासी को लेकर अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही समाधान कराया जाएगा।