फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल से राशिकरण के लिए दर-दर भटक रहा दरोगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एलआईयू का रिटायर्ड दरोगा राशिकरण (पेंशन) के लिए डेढ़ साल से दर-दर भटक रहा है। 11 लाख 52 हजार 404 रुपये खाते में भेजने की बात सहायक लेखाकार कह रहे हैं। लेकिन राशि खाते में न आने पर पूछा तो सहायक लेखाकार रिश्वत की मांग करने लगे। दरोगा ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

हरद्वारी लाल मथुरा एलआईयू में दरोगा के पद से 31 मई 2018 को रिटायर्ड हुआ था। राशिकरण के 11 लाख 52 हजार 404 रुपये न मिलने पर रिटायर्ड दरोगा ने सहायक लेखाकार सतीश यादव और अनिल यादव से जानकारी की तो उन्होंने राशि खाते में डालने की बात कही। पता करने पर खाते में कोई राशिकरण का भुगतान नहीं हुआ है।
दरोगा का आरोप है कि सहायक लेखाकार रिश्वत में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे। न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे। दरोगा ने एसएसपी शलभ माथुर से राशिकरण दिलाने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में वह कोर्ट की शरण भी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें