वृंदावन रमणरेती मार्गत स्थित ठाकुर जानकी वल्लभ महाराज का पाटो उत्सव मनाया गया फूलों से सजा हुआ
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। श्रीधाम वृंदावन के रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी आश्रम पर ठाकुरजी जानकी वल्लभ महाराज का पाटोत्सव समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर के बड़े महाराज रामशरण दास ने बताया वैसे तो हनुमान टेकरी मंदिर लगभग 100 साल से भी अधिक पुराना है, लेकिन 27 वर्ष पूर्व आज के दिन ठाकुर जानकी वल्लभ महाराज का विग्रह स्थापित हुआ था। इसके चलते प्रत्येक वर्ष उनका उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
मंदिर के महंत दशरथ दास महाराज ने बताया कि आज प्रात: सर्वप्रथम ठाकुरजी का पंचगव्य, औषधि आदि से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात सुंदर शृंगार कर उनकी आरती की गई। संतजनों द्वारा भजन-कीर्तन कर उत्सव मनाया। इसके पश्चात सबको ठाकुरजी की प्रसादी दी गई। कार्यक्रम में नर सिंह दास, बलराम दास, जगन्नाथ दास, वृंदावन दास, भक्ति महाराज, परमेश्वर दास, नारायण दास, श्याम दास, माधवदास, कृष्णदास, परशुराम दास, मुकेश गौतम, राजू भैया, सुनील कुमार उपस्थित रहे।