फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी का भक्तों को मिलेगा प्रसाद, उठी मांग

विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी मीटिंग करते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के भंडार में भक्तों के लिए भोग और प्रसाद बनने की व्यवस्था एक बार पुन: शुरू करने की आवाज गोस्वामी समाज ने बुलंद की है। गोस्वामी समाज ने एकजुट होकर मीटिंग करके एक प्रस्ताव तैयार करके सिविल जज जूनियर डिवीजन को भेजा है।
विज्ञापन

गोस्वामी समाज ने एलान किया है कि 30 जून के बाद मंदिर खुलने पर बाहर का प्रसाद मंदिर में मान्य नहीं होगा। बांकेबिहारी मंदिर के परिसर में हुई मीटिंग में एकत्रित हुए सेवायत और गोस्वामी समाज के गणमान्यों ने एकजुट होकर भंडार के प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव को बनाकर सिविल जज जूनियर डिवीजन को भेज दिया है।
याद रहे कि 2001 से पहले मंदिर कमेटी ही इस प्रसाद के लिए ठेका उठाती थी। लेकिन अब मंदिर की रसोई में केवल ठाकुरजी का प्रसाद तैयार किया जा रहा था। प्रस्ताव गोस्वामी समाज ने जज को भेज दिया है। उस पर मुहर उनकी ही लगेगी। मीटिंग में गोपी गोस्वामी, घनश्याम गोस्वामी, मनोज कुमार गोस्वामी, गोपेश गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, आभास गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी और बालकिशन गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें