फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वाहन खड़े होने के लिए बनाई गई पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों ने बाहर से आने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए कई स्थानों पर स्थायी व अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए हैं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त जग प्रवेश ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि 10 अस्थायी पार्किंग बनाई गई हैं। इसमें गोकुल रेस्टोरेंट के सामने गोविंद मित्तल का प्लाॅट, आरएसएस संस्था के सामने खाली प्लाॅट, पीएमवी पाॅलिटेक्निक काॅलेज ग्राउंड, नए बस स्टैंड के सामने रेलवे की खाली भूमि, धौली प्याऊ से स्टेट बैंक रोड पर रेलवे की खाली भूमि, सेठ बीएन पोद्दार काॅलेज ग्राउंड, रामलीला मैदान, जीआईसी काॅलेज ग्राउंड, जयसिंह पुरा में आरके ज्वैलर्स का खाली प्लाॅट और भूतेश्वर तिराहे के बराबर में खाली भूमि शामिल है।

वहीं स्थायी पार्किंग पोतरा कुंड, डैंपियर नगर में मल्टीलेवल कार पार्किंग, सिविल लाइन स्थित सिविल कोर्ट, रजिस्ट्री कार्याल, एसएसपी आवास और सीएमओ कार्यालय के बाहर वाहन खड़े हो सकेंगे। वाहन चालकों से पार्किंग शुल्क भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें