फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पलवल ने राका क्लब मथुरा को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। 39वें अंतर्राज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच पलवल ने राका क्लब मथुरा को पांच विकेट से हरा दिया। बुधवार को जयंत एकेडमी और और केडी ट्रेवलर्स दिल्ली के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन

हिन्दू इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित मैच का शुभारंभ विजय राठी ने टॉस उछाल कर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पलवल के कप्तान सूरज कुंडू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी राका मथुरा की टीम ने अपना पहला विकेट 3 रन पर खोने के बाद संभलने का मौका नहीं मिला। पलवल के गेंदबाजों ने 45 रन पर 5 विकेट चटकाकर आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अनिरूद्ध चतुर्वेदी का संघर्ष में किसी भी खिलाड़ी ने साथ नहीं दिया पूरी टीम 18 ओवर में 71 रन बना कर ढेर हो गई। अनिरुद्ध ने 21, फ़करू ने 8 रन बनाएं। परमवीर सोलंकी ने 3, सूरज कुंडू और योगेश कश्यप ने 2–2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलवल टीम अपने पहले 2 विकेट शून्य पर खोने के बाद संघर्ष करती नजर आई, परन्तु यशपाल डागर और योगेश कश्यप ने अच्छी तेज पारी से टीम को मुश्किल से निकाल कर 5 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में लक्ष्य पूरा कर लिया। यशपाल डागर ने 27, योगेश कश्यप ने 18 और धीरज होलकर ने 12 रन बनाए। फ़करू ने 3 अंशु जुरैल ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ दी मैच परमवीर सोलंकी को दिया गया। अंपायरिंग रोहताश चौधरी और अप्पू खान ने, स्कोरिंग मयंक प्रताप और कमेंट्री देवकी नंदन और नरेश अत्री ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें