फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पाखी ने दूसरी बार स्वर्ण जीतकर बढ़ाया ब्रज का मान

विज्ञापन
नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जीती ट्रॉफी के साथ पाखी।
विज्ञापन
मथुरा। रूरल गेम्स ऑर्गनाइजेशन की महाराष्ट्र के पुणे में हुई नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले की बेटी पाखी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

चंदनवन निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनकी बेटी पाखी इससे पूर्व वर्ष 2025 में भी अंडर-6 इनलाइन कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इस वर्ष उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-7 इनलाइन कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह रमनलाल शोरावाला स्कूल में कक्षा दो की छात्रा हैं। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता हासिल कर पाखी ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन, मेहनत और अनुशासन से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें