मथुरा। गांव फोड़र में जांच को पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : mathura
सौंख (मथुरा)। सिंचाई विभाग की टीम शनिवार को गांव फोड़र पहुंची। यहां फोड़र माइनर के ओवरफ्लो होने से किसानों की करीब 50 बीघा जलमग्न हुई फसल का निरीक्षण किया। टीम ने दो दिन में ओवरफ्लो पानी को बंद कराने का आश्वासन दिया है।
फोड़र माइनर के ओवरफ्लो होने से कई गांवों के मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है। सिंचाई विभाग की टीम के फोड़र पहुंचते ही किसान एकत्रित हो गए। जेई सोमेश कुमार व जिलेदार सुशील कुमार ने किसानों की जलमग्न फसल काे देखा। जेई सोमेश कुमार ने दो दिन में माइनर का ओवरफ्लो पानी बंद कराने का आश्वासन दिया। माइनर की खुदाई कराने की बात कही।
कांग्रेस नेता बनवारी चौधरी, रवि कुंतल, गिर्राज सिंह, संजीत फौजदार, हरी श्याम, जगदीश सिंह, बलवीर सिह, उदयवीर, साहब सिंह आदि ने किसानों को मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।