फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर आया गंदा पानी, परियोजना प्रबंधक को घेरा

विज्ञापन
नगर में बहता पानी । - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। स्वामी घाट के नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने पर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस बाद उन्होंने पहले महापौर और बाद में जल निगम के परियोजना प्रबंधक को मौके पर बुलाया। परियोजना प्रबंधक के जवाब से असंतुष्ट श्रद्धालुओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान प्रबंधक ने नाले के पानी को शीघ्र ही रोकने का आश्वासन दिया इसके बाद ही लोग शांत हुए।
विज्ञापन

करीब 15 दिनों से स्वामी घाट का नाले पानी सीधा यमुना में गिर रहा है। इसकी शिकायत मंडलायुक्त तक से की गई, परंतु कोई समाधान नहीं निकला। सोमवार को स्वामी घाट पर गिर रहा नाले का पानी सड़क पर बहने लगा और यमुना में भी जा रहा था। इस पर लोगों ने महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु को मौके पर बुलाया। बाद में महापौर ने जल निगम के परियोजना प्रबंधक महाराज सिंह को भी बुला लिया। गुस्साए लोगों ने जलनिगम के परियोजना प्रबंधक का घेराव कर लिया। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन चोक होने के कारण नाले पानी सड़क पर बह रहा है। सीवर की सफाई के आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए।
सीवर लाइन साफ करा रहे थे इसलिए गंदा पानी यमुना में गया
सीवर लाइन चोक थी। इससे नाले का गंदा पानी सड़क पर आ गया था। जब सीवर लाइन साफ हो रही थी तो हमें मजबूरी में गंदा पानी ही यमुना में छोड़ना पड़ा। अब एसटीपी से साफ होकर ही पानी यमुना में जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महाराज सिंह, परियोजना प्रबंधक जल निगम
सीवर लाइन साफ करा दी गई
सीवर लाइन चोक हो गई थी। इसे अतिरिक्त सफाईकर्मी लगाकर साफ करवा दिया गया है। अब गंदा पानी सड़क पर नहीं आएगा।
- डॉ. मुकेश आर्य बंधु ,महापौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें