फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
राया स्थित विद्यालय में परीक्षा के दौरान निरीक्षण करतीं बीएसए रतन कीर्ति। 
विज्ञापन
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में चल रही वार्षिक परीक्षाओं में मंगलवार को जिले के एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पहली पाली में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की गणित विषय की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा कराई गई। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों की सुबह की पाली में गणित विषय की परीक्षा कराई गई। छोटे बच्चों ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। शिक्षक व अधिकारी परीक्षा की निगरानी करते रहे। बीएसए ने बताया कि जिले के 1546 परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को 1,16,451 छात्र-छात्राएं वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें