फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जन्मभूमि पर नवसंवत्सर से बदल जाएगा दर्शन का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान द्वारा नवसंवत्सर के स्वागत पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा 19 मार्च से मंदिर के ग्रीष्मकालीन समय में परिवर्तन किया जाएगा। बताया कि ग्रीष्मकाल में श्रीगर्भगृह मंदिर में दर्शन का समय सुबह 6:30 से रात्रि 9 बजे तक, भागवत-भवन व अन्य मंदिर में सुबह 6:30 से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवसंवत्सर पर भागवत-भवन मंदिर में श्रीरामचरितमानस का पाठ एवं श्रीयोगमाया मंदिर में शतचण्डी पाठ सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। मंदिरों में निम्बचूर्ण प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सुबह 7 बजे श्रीकेशवदेव का अभिषेक एवं सायं 7 बजे से श्रीभागवत भवन में भजन-संध्या का आयोजन होगा। इसमें गायक लवनाथ चतुर्वेदी, कुशनाथ चतुर्वेदी एवं श्रीकृष्ण संकीर्तन मण्डल के रसिक भजनों की प्रस्तुति देंगे। 24 मार्च को श्रीयमुना-पूजन के लिए कलश शोभायात्रा जन्मस्थान प्रांगण से सुबह 9 बजे आरंभ होगी। दुर्गाष्टमी पर 27 मार्च को अन्नक्षेत्र में कन्या लांगुराओं को भोज कराकर उपहार व दक्षिणा प्रदान की जाएगी। लीलामंच पर शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक भजन-गायन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें