फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौ राहत शिविरों में 3500 से अधिक बाढ़ प्रभावित

Wed, 19 Jul 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र की 150 कॉलोनियों के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इनके लिए बनाए गए नौ बाढ़ राहत शिविरों में 3500 से अधिक लोगों को भोजन आदि की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन


चार शिविर वृंदावन और पांच मथुरा क्षेत्र अंतर्गत स्थापित किए गए हैं। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि राहत शिविरों में स्वयंंसेवी संगठन भी मदद को आगे आ रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर पशुओं के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

एक बड़ा इलाका ऐसा भी है, जो बाढ़ के चलते बिजली की आपूर्ति से प्रभावित है। इस क्षेत्र में 55 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। पुरानी आबादी वाले टीलेनुमा क्षेत्र से जुड़े चार वार्ड में नलकूप संचालन के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई है। सदर, महादेव घाट औरंगाबाद में प्रकाश व्यवस्था भी की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की निंरतर निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें