फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सब्जी विक्रेता की हत्या की आशंका को लेकर उबाल

विज्ञापन
फोटो1: मृतक तारा कुशवाह का फाइल फोटो
विज्ञापन
सौंख। नागपुर में मिले सब्जी विक्रेता के शव मामले में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शेड के मठ पर एकत्रित होकर मामले की जांच की मांग शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर मामले के खुलासे का आश्वासन दिया। इसके बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना मगोर्रा के कस्बा की नवीन कॉलोनी निवासी हरप्रसाद का पुत्र तारा कुशवाह (20) पिछले दो वर्षों से पशु अस्पताल के सामने सब्जी की दुकान लगाता था। विगत 9 सितंबर की शाम करीब 5 बजे सब्जी विक्रेता तारा कुशवाह अचानक लापता हो गया था। पिता हरप्रसाद समेत अन्य परिजन ने काफी खोजबीन की लेकिन कही पता नही चल सका। उसका फोन बंद जा रहा था। लापता पुत्र को लेकर पिता हरप्रसाद ने गत रविवार को थाना मगोर्रा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस सहित परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। शुक्रवार की शाम 4 बजे महाराष्ट्र के जनपद नागपुर के थाना हिंगना से फोन आया कि आपके पुत्र का शव रेलवे पटरियों के समीप पड़ा मिला है। इसके बाद पिता सहित अन्य लोग नागपुर के हिंगना थाना पहुंच गए और लापता पुत्र तारा कुशवाह के शव की शिनाख्त की।
रविवार को वह सभी शव को लेकर वापस लौटे थे। परिजन द्वारा उसकी हत्या की आशंका जताए जाने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग शेड के मठ पर एकत्र हो गए। कस्बा के नवीन कॉलोनी निवासी तारा कुशवाह की चार दिन पूर्व हुई मौत के बाद लोगों में आक्रोश पनप गया। आजाद समाज पार्टी के नेता दीपक चौधरी व ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह समेत लोगों ने घटना का खुलासा करने की मांग की। इस दौरान रोहिताश्व वर्मा, चेयरमैन योगेश लंबरदार, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, महेश अग्रवाल, पूर्व सभासद खेम कुशवाह, नाहर सिंह कुशवाह, जीतेन्द्र कुशवाह, लक्ष्मन कुशवाह, संजय कुशवाह आदि मौजूद रहे। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि नागपुर में हुई सब्जी विक्रेता की मौत की गुमशुदगी दर्ज है। मामले में जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

फोटो1: मृतक तारा कुशवाह का फाइल फोटो

फोटो1: मृतक तारा कुशवाह का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें