मथुरा में नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया गया।
नीट पेपर लीक मामले में शुक्रवार को इंडियन यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बीएसए कॉलेज के सामने प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का विरोध किया। इस दौरान उनकी पुलिस ने नोकझोंक हुई । इस दौरान माहौल गरमा गया।
विज्ञापन
नेतृत्व एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष हर्ष चौरसिया तथा युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने किया। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यकर्ताओं से नोकझोंक भी हुई।
हर्ष चौरसिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने में विफल रही है। दुर्गेश बघेल ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक घटनाओं से युवाओं में आक्रोश है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक युवाओं के आत्मविश्वास को कमजोर कर रहे हैं। सेवा दल महानगर अध्यक्ष दीपक पाठक ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। प्रदर्शन में पियूष अग्रवाल, ऋषित भारद्वाज, गौरव कश्यप, केशव मित्तल, पवन आदि शामिल रहे।