फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परिक्रमा मार्ग के अंडरपास का विरोध, डिजाइन बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुरी कॉलोनी में परिक्रमा मार्ग के लिए बनाए जा रहे अंडरपास का सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। लोगों का कहना है कि अंडरपास के निर्माण से उनके घरों के रास्ते अवरुद्ध हो जाएंगे। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रेलवे, नगर निगम और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त प्रयास से अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि अंडरपास के पुराने डिजाइन में बदलाव कर इसे लगभग 10 मीटर तक बढ़ा दिया गया है। इसके चलते कॉलोनी के दो प्रमुख रास्ते बंद हो जाएंगे।
सोमवार को कॉलोनीवासियों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए उसे रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे पार्षद नीरज वशिष्ठ और रेलवे के अधिशासी अभियंता ने लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। पार्षद नीरज वशिष्ठ ने कहा कि अंडरपास का निर्माण श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। यदि इससे स्थानीय लोगों के रास्ते प्रभावित होते हैं तो डिजाइन में बदलाव कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व सांसद हेमा मालिनी ने रेलवे से इस अंडरपास के निर्माण की स्वीकृति मांगी थी। स्थानीय निवासी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पहले श्रद्धालु फायर ब्रिगेड मार्ग से होकर रेलवे ट्रैक पार कर परिक्रमा करते थे, लेकिन ट्रेनों की संख्या बढ़ने के कारण कई हादसे हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अंडरपास बनाया जा रहा है। फिलहाल, स्थानीय लोग और अधिकारी बातचीत के जरिए समाधान निकालने में जुटे हैं। इस दौरान संजय अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, राहुल सिसोदिया, विनय बंसल, विजय बंसल, अशोक गुप्ता, गुलाब अग्रवाल एवं रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें