फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आंधी-बारिश से आफत, बिजली-पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रविवार रात आई आंधी-बारिश ने जिलेभर में तबाही मचाई है। तेज हवा और बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि वृंदावन में छत पर रखी पानी की टंकी हवा में उड़कर बिजली के तारों में फंस गई। मौसम विभाग ने आठ मई तक आंधी-बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

देर रात शुरू हुई तेज आंधी के चलते दर्जनों बिजली के पोल गिर गए और ट्रांसफाॅर्मर में तकनीकी खराबी आ गई। सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत निगम ने पूरे शहर की सप्लाई बंद कर दी, जिसके कारण रिहायशी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण अंचल भी रातभर अंधेरे में डूबे रहे।
सुबह तक बिजली बहाल न होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को दैनिक कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित रहा। वहीं विद्युत निगम के कर्मचारियों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करके दिन में बिजली आपूर्ति बहाल की। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, आठ मई तक लगातार बारिश होगी और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें