फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भक्त और भगवान के बीच एकत्व ही सच्चा धर्म

विज्ञापन
सत्संग में प्रवचन देते निरंकारी संत महादेव कुडियाल
विज्ञापन
मथुरा। उत्तराखंड से आए संत निरंकारी मिशन के केंद्रीय प्रचारक महादेव कुडियाल ने कहा कि धर्म का वास्तविक स्वरूप मानव को मानव से जोड़ना है। धर्म कभी विभाजन नहीं करता बल्कि प्रेम, भाईचारे और एकत्व की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि भक्त और भगवान के बीच एकत्व स्थापित होना ही सच्चा धर्म है तथा परमात्मा का साक्षात्कार पूर्ण सतगुरु की शरण में ही संभव है।
विज्ञापन

वृंदावन की अटल्ला चुंगी स्थित प्रेम रतन रेजिडेंसी तथा हाईवे क्षेत्र के नवादा स्थित संत निरंकारी भवन में आयोजित अलग-अलग सत्संग में उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग प्रभाव या अभाव में जीवन बिताते हैं, जबकि विरले ही ऐसे होते हैं जो हर पल प्रभु की स्मृति में रहते हैं। मथुरा जोन के इंचार्ज संत एचके अरोड़ा ने उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें