फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीच सड़क भाजपा नेता के भतीजे को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए हमलावर; हाथ में तमंचा लहराते फरार

Sat, 28 Oct 2023 08:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बीच सड़क भाजपा नेता के भतीजे को गोली मार दी गई। आरोपी फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए। वारदात को अंजाम देकर दोनों हाथ में तमंचा लहराते फरार हो गए।
विज्ञापन
Mathura: दो युवकों में कहासुनी के बाद एक ने दूसरे को मारी गोली, पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने चाऊमीन की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपी फिल्मी स्टाइल में दोनों हाथों में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


घटना छाता थाना क्षेत्र के दिल्ली गेट के सामने की शाम करीब छह बजे की है। यहां पर चाऊमीन की दुकान पर कुछ लोग खड़े थे। इसी समय एक बाइक पर दो युवक आए। चालक का चेहरा खुला था, जबकि पीछे बैठा युवक नकाबपोश था। उसके दोनों हाथों में तमंचे थे। वह फिल्मी स्टाइल पर आए और दुकान की तरफ एक के बाद एक गोलियों दागीं। गोली लगने से मयंक चौधरी सहित दो युवक घायल हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- Etah: आलू हुआ सस्ता... तो प्याज के दाम ने निकाले आंसू, आम आदमी की थाली से गायब हो रहा सलाद और सब्जी का राजा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मयंक भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिगंबर चौधरी एडवोकेट का भतीजा है। घटना के समय उसके पिता बलवीर चौधरी भी वहीं पर बैठे थे। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। दोनों लोग दुकान पर चाऊमीन लेने के लिए खड़े थे। वहीं गाड़ी चलाने वाले आरोपी की पहचान धीरज उर्फ चवन्नी के रूप में हुई है। उसके पिता धर्म सिंह, डाकघर में कर्मचारी हैं। पीछे बैठे नकाबपोश की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें