फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और कार की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर गांव जचौंदा के पास टेंपो और कार की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे राजपाल निवासी औरंगाबाद पलवल, हेमंत निवासी ताजगंज आगरा, हरेंद्र निवासी एत्मादपुर फरीदाबाद, राहुल निवासी बल्लभगढ़ व सिंधवीर सिंह निवासी हरथोली बलदेव, गिरिराज निवासी महावन, मथुरा से टेंपो में सवार होकर गोवर्धन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही कार से जचौंदा के पास टक्कर हो गई।
टेंपो सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सिंधवीर (30) निवासी हरथोली महावन की उपचार के दौरान मौत हो गई। अड़ींग चौकी इंचार्ज राकेश गिरी ने बताया कि टेंपो और कार की भिड़ंत हुई थी, छह लोग घायल हुए थे, इसमें उपचार के दौरान सिंधवीर की मौत हुई है। शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें