फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Mon, 18 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 100 पर रविवार रात फैसेलिटी की दीवार से कार टकरा गई। इससे कार में सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उनकी पौत्री समेत बेटा और बहू घायल हो गए। 
विज्ञापन


मांट पुलिस के अनुसार फीरोजाबाद में थाना नसीरपुर के गांव गढ़ी दानसहाय निवासी सत्यवीर सिंह रविवार रात अपने बेटे किशनपाल, पुत्रवधू प्रियंका और पौत्री गुंजन के साथ ह्युंडई आइकन कार से यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर आगरा से दिल्ली जा रहे थे।

थाना मांट क्षेत्र में माइलस्टोन 100 गांव भीम के समीप रात में करीब दो बजे कार अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे किनारे बनी फैसेलिटी की दीवार से टकरा गई। इससे सत्यवीर सिंह (58) की मौके पर मौत हो गई। किशनपाल, प्रियंका और पांच माह की गुंजन घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया। बताया गया है कि हादसे में घायल किशनपाल आगरा में पुलिस कांस्टेबल हैं।

वहीं दूसरा हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 143 के समीप हुआ। इसमें रविवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही मारुति सियाज कार एक वाहन से टकरा गई। इसमेें कार क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसमें सवार लोग सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें