फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरे की हालत नाजुक; मांट से घर लौट रहे थे

Wed, 24 Jan 2024 03:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत नाजुक है। वह बाइक से मांट की तरफ से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
Mathura: पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती देर रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई। जबकि, दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


हादसा मांट थाना क्षेत्र के नंदनगरिया गांव के पास हुआ। मूल रूप से जनकपुर गांव निवासी सगे भाई रामू व सतीश बाइक से मांट की तरफ गए थे। वहां से दोनों घर लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों वहीं गिरकर घायल हो गए। 

पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सतीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामू की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनके परिजन को सूचना दी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें