फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर: विरोध तो कहीं समर्थन...हर घर से दी जाएगी एक ईंट, इन संगठनों ने दिया समर्थन

Tue, 24 Jun 2025 10:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर एक तरफ विरोध हो रहा है, तो वहीं दो दर्जन से अधिक संगठनों ने समर्थन दिया है। प्रत्येक घर से एक ईंट देने की बात कही गई है। 
 
विज्ञापन
मथुरा। डीएम को समर्थन पत्र सौंपते श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के पदाधिकारी। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण पर धीरे-धीरे कई संगठन अपना समर्थन दे रहे हैं। अब तक दो दर्जन से अधिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। साथ ही निर्माण के लिए प्रत्येक घर से एक ईंट देने की बात कही।
विज्ञापन


सोमवार को अखिल भारतीय श्रीरामकृष्ण सेना व श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के पदाधिकारियों ने डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को अपना समर्थन पत्र सौंपा। साथ ही सेवायतों के हितों की रक्षा करना और पौराणिक स्वरूप का ध्यान रखने पर जोर दिया।

पदाधिकारियों ने कहा है कि श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के बाद मंदिर में भीड़ का दबाव कम होगा। श्रद्धालु आसानी से आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। साथ ही कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा है कि जो लोग कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रहे हैं उनकी छोटी सोच है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय श्रीरामकृष्ण सेना के जिलाध्यक्ष चिंटू सिंह बघेल ने कहा है कि कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रत्येक घर से एक-एक ईंट देने का वादा किया है। इस दौरान अलग-अलग समय में श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी, महंत राधानंद गिरी, नरेश ठाकुर, राहुल गौतम, सुनीता देवी, कन्हैया कौशिक और अखिल भारतीय श्रीरामकृष्ण सेना के मनमोहन सारस्वत, अवधेश कुमार शर्मा, दिलीप कुमार, रोहित वर्मा, ठाकुर योगेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें