फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मनाई श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

Tue, 24 Jun 2025 01:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबो​धित करतीं जिला प्रभारी पूनम बजाज व मंचासीन जिल
विज्ञापन
कासगंज। जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित हुई।भाजपा नेताओं ने संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए जनपद के 14 मंडलों के सभी बूथों पर कार्यक्रम हुए। भाजपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि जम्मू कश्मीर की समस्या को पहचानने, इसके निस्तारण के लिए डाॅ. मुखर्जी ने आवाज उठाई थी। कांग्रेस पार्टी द्वारा देश पर थोपी जा रही आयातित विचारधाराओं का तार्किक विरोध करने वालों में डाॅ. मुखर्जी सबसे आगे थे। एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान का प्रबल विरोध भी उन्होंने किया था। भाजपा की मोदी सरकार ने धारा 370 हटाकर यह कार्य पूरा किया। इस दौरान मंचासीन नवल कुलश्रेष्ठ, गौरीशंकर शर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अनिल पुंढीर, रत्नेश कश्यप, ममतेश शाक्य, कौशल साहू, रामेश्वर दयाल महेरे, राजवीर सिंह भल्ला, शम्मी कपूर गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय सोलंकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें