फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विद्यालय से लौट रही छात्रा से अश्लील हरकत...सहम गई किशोरी, पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया केस

Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

स्कूल से लाैट रही छात्रा को चालक ने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। फिर उसके बाद छात्रा से छेड़छाड़ की। किसी तरह खुद को बचाकरर छात्रा घर पहुंची। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
minor girl (demo pic) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सुरीर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 9 की छात्रा से विद्यालय से घर लौटते समय एक गाड़ी के चालक ने अश्लील हरकतें कीं। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


14 वर्षीय किशोरी समीपवर्ती गांव के विद्यालय की छात्रा है। दो दिन पूर्व वह विद्यालय की छुट्टी होने के बाद गांव जाने के लिए विद्यालय के समीप खड़ी थी। तभी एक कार सवार युवक आया और उसे अपनी कार में बिठा लिया। अन्य छात्र-छात्राओं को गंतव्य तक छोड़ने के बाद किशोरी से अश्लील हरकतें कीं। 

 
विज्ञापन

घर पहुंची किशोरी ने मामले की जानकारी परिजन को दी। सुरीर कोतवाली पहुंचे परिजन व किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें