फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: बार-बार चुनाव से समय व संसाधनों की बर्बादी...अरुण सिंह ने कहा- राष्ट्रहित में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’

Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गोवर्धन में भाजपा के प्रबुद्धजन समागम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने एक राष्ट्र्र्र्-एक चुनाव को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन में आयोजित एक राष्ट्र, एक चुनाव प्रबुद्ध सम्मेलन में अतिथि का स्वागत करते पदाध - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ कोई राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में लिया गया दूरदर्शी निर्णय है। बार-बार होने वाले चुनावों से न केवल शासन प्रक्रिया बाधित होती है, बल्कि समय और संसाधनों की भी बर्बादी होती है। इस प्रणाली से देश को स्थिर और विकासोन्मुख प्रशासन मिलेगा।
विज्ञापन


वह शनिवार को गोवर्धन के गुरु कृपा गार्डन में भाजपा के प्रबुद्धजन समागम को संबोधित कर रहे थे। विषय था देश में चुनाव सुधार की दिशा में केंद्र सरकार की एक राष्ट्र-एक चुनाव की नीति। शुभारंभ अरुण सिंह, विधायक मेघ श्याम सिंह, एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह व महापौर विनोद अग्रवाल ने दीप जलाकर किया।
 
विज्ञापन

विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों में शिक्षक, अधिकारी और पुलिस बल बार-बार व्यस्त हो जाते हैं, जिससे विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि यह प्रणाली राजनीतिक स्थायित्व की दिशा में एक बड़ा सुधार है।

अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष ने और संचालन ज्ञानेंद्र राणा ने किया। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, हीरा सिंह कुंतल, पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल गौतम, मंडल अध्यक्ष कान्हा शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, पूर्व चेयरमैन पंडित खेमचंद शर्मा, सियाराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें