मथुरा। सरसों की फसल में बेहतर पैदावार सुनिश्चित करने को कृषि विभाग ने किसानों को एनपीकेएस (नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश और सल्फर) खाद उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियों, इफको ई-बाजार केंद्रों, एग्री जंक्शन केंद्रों, आईएफएफडी कृषक सेवा केंद्रों पर रैक भेजी है।
कृषि अधिकारियों ने बताया कि जिले के उन किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जो सरसों की खेती कर रहे हैं। उन्हें समय पर जिला कार्यालय और गांव स्तर पर ही खाद मिल सके, ऐसी विभाग ने व्यवस्था की है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि एनपीकेएस की रैक प्राप्त हो गई है। इसमें 1337.20 मैट्रिक टन जिले को मिली है।
इसके अलावा यूरिया 13311 मीट्रिक टन, डीएपी 6244 मीट्रिक टन, एनपीके 3462 मीट्रिक टन की उपलब्धता सहकारिता एवं निजी क्षेत्र के उर्वरक बिक्री केंद्रा पर उपलब्ध है। किसानों को यूरिया, डीएपी आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। रबी फसलों के लिए उर्वरक आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जा रहा है।