फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एजेंडा भेज उद्यमियों को बुलाया, चर्चा तो दूर वक्त भी किया जाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सोमवार को प्रशासन ने वेटरिनरी विश्विद्यालय के सभागार में उद्योग बंधु की बैठक बुलाई थी। प्रशासन द्वारा जारी एजेंडे के अनुसार प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बैठक होनी थी, लेकिन न तो प्रमुख सचिव पहुंचे और न ही उद्योग पर कोई चर्चा हुई। उल्टा उद्यमियों को किसान कहकर संबोधित कर खेती किसानी के बारे में बताया गया। इससे उद्यामियों में नाराजगी है।
विज्ञापन


उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार की ओर से उद्योग बंधु की बैठक के लिए विधिवत एजेंडा जारी किया गया था। इसमें बताया गया था कि 8 सितंबर को वेटरिनरी विश्वविद्यालय के सभागार में सुबह 10 बजे से बैठक का आयोजन होगा। इसमें प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा की मौजूदगी में उद्यमी अपनी समस्याएं रख सकेंगे। सूचना के अनुसार उद्यमी सोमवार को समय से बैठक के लिए पहुंचे, लेकिन यहां तो विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण के लिए कार्यक्रम चल रहा था।
उद्यमी काफी देर तक सभागार में इंतजार करते रहे कि अब उद्योग पर चर्चा शुरू होगी, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ ली। न तो प्रमुख सचिव बैठक में पहुंचे और न ही जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अफसर वहां रुके। चैंबर के अध्यक्ष राजीव ब्रजवासी ने बताया कि उद्यमी ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) और वृंदावन में पीएनजी पाइपलाइन की अनुमति न दिए जाने पर चर्चा करने के उद्देश्य से पहुंचे थे। मगर, वहां तो उद्योग पर चर्चा ही नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं चैंबर के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश बजाज ने बताया कि उद्यमियों के साथ प्रशासन ने छल किया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल हाथी वाले व अन्य व्यापारी और उद्यमी भी मौजूद थे। इसके बाद भी उद्योग पर चर्चा न होने से सभी में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें