फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब विद्युत निगम के अधिकारी भी जमा करेंगे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आम उपभोक्ताओं की तरह अब बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को भी बिजली का बिल जमा करना होगा। उनको भी रीडिंग के हिसाब से बिल अदा कराना होगा। 30 अप्रैल तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों पर स्मार्ट मीटर लगेंगे।
विज्ञापन

बिजली निगम के इस आदेश के बाद जिले में आम उपभोक्ताओं व सरकारी महकमों में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निगम के कार्यालयों में भी स्मार्ट मीटर लग गए है। शहरी अधीक्षण अभियंता एससी रावत के अनुसार पॉवर कॉरपोरेशन के के निर्देश पर यह व्यवस्था जिले में भी लागू कर दी गई हैं।

बिजली खपत का आकलन करना अहम उद्देश्य
कुछ अधिकारी व कर्मचारी फिजूलखर्च करने के साथ ही फिक्स चार्ज होने के कारण बिजली का दुरुपयोग कर रहे थे। पावर कॉरपोरेशन के इस नुकसान को दूर करने के लिए कर्मचारियों के यहां होने वाली खपत का आकलन करने के लिए स्मार्ट मीटर लगाकर वसूली करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


बिजली दफ्तरों से हुई स्मार्ट मीटर की शुरुआत
मुख्य अभियंता संजय जैन ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही पुलिस, शिक्षा, विकास भवन, प्रशासन समेत विभिन्न सरकारी महकमों में भी स्मार्ट मीटर लगाना शुरू किया जाएगा। राजस्व बढ़ाने की दिशा में भी यह कदम अच्छे कदम लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें