फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतने पर 15 अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने राजस्व और सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 15 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं। साथ ही राजस्व वसूली और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। वह प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की समस्याएं सुनें। अगर जनसुनवाई में किसी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्टांप, विद्युत, परिवहन, खनन और आबकारी विभागों को राजस्व वसूली का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीएम ने एलडीएम, जिला युवा कल्याण अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा विभाग), सीएमओ, बीएसए, डीआईओएस, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
एक सप्ताह के अंदर सभी से जवाब तलब किया है, किसी भी अधिकारी ने निर्धारित समय से जवाब नहीं दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान एडीएम वित्त डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन समेत सभी एसडीएम और तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें