फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सफाई नहीं मिलने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने शनिवार को वृंदावन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था परखी। पागल बाबा मंदिर से रंगजी मंदिर मार्ग तक सफाई नहीं उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही कार्यदायी संस्था किंग सिक्योरिटी को कड़ी चेतावनी देकर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

गौरा नगर स्थित सीएफसी नाले की सफाई देखी। यहां मार्ग पर जमी हुई सिल्ट को चिन्हित कर, उसे तात्कालिक रूप से हटाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश किए कि स्वास्थ्य विभाग के जोनल सेनेटरी ऑफिसर एवं सफाई निरीक्षक सुबह 5:00 बजे से क्षेत्र में उपस्थित रहकर सफाई कार्य कराएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर कोई अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें