फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से 30 वार्ड तक के लिए हुआ नामांकन

Tue, 06 Oct 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन बसपा के भोला यादव, सपा के जितेंद्र सिंह और कांग्रेस से राधा के साथ काफिला पहुंचा।
विज्ञापन


भोला के नामांकन में विधायक राजकुमार रावत मौजूद रहे। राधा के साथ कांग्रेसियों की भीड़ थी तो सपा के जितेंद्र सिंह के साथ वरिष्ठ सपा नेता मौजूद रहे। एक अन्य प्रत्याशी शेफाली सिंह के साथ कांग्रेस के कुंवर नरेंद्र सिंह नजर आए।

नामांकन का दौर शुरू होते ही विधायक राजकुमार रावत के साथ बसपा प्रत्याशी भोला यादव सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचे। कलक्ट्रेट पर काफी देर तक समर्थकों की नारेबाजी के कारण जाम लगा रहा। मजदूर आंदोलन से किसान सभा की राधा चौधरी भी नामांकन करने पहुंचीं।
विज्ञापन


सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह ने भी नामांकन दाखिल किया। उनके साथ अन्य सपा प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया। सपा नेताओं में जिला अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, डॉ. अशोक अग्रवाल, तनवीर अहमद आदि मौजूद रहे।

एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट में प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। तीसरे चरण में ब्लाक मथुरा, फरह, गोवर्धन के प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। नामांकन पत्रों की जांच आठ से नौ अक्तूबर तक और नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन 10 अक्तूबर को, मतदान 17 अक्तूबर को होगा।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत
भाजपा कार्यकर्ता विष्णु गौतम ने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि पंचायत टिकट वितरण में स्थानीय स्तर पर जमकर धांधली की गई है। कई ऐसे लोगों को टिकट दिए गए हैं जिनका वार्ड में कोई वजूद ही नहीं है। उन्होंने टिकट वितरण की निष्पक्ष कमेटी से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन



नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की सूची
वार्ड-17 खजान सिंह, जितेंद्र सिंह, रघुवीर प्रसाद शर्मा, मुरारी लाल, भगवान देवी, हरीश उपाध्याय
वार्ड-18 लक्ष्मी सैनी
वार्ड-19 राधा चौधरी, पूनम, चंद्रवती और श्वेता
वार्ड-20 विरमा देवी
वार्ड-21 गिरधारी लाल
वार्ड-22 राजवीर सिंह
वार्ड-23 भोला यादव, रवि
वार्ड-24 कुश कुमार, मुकेश प्रताप, राजेश कुमारी, जुगेंद्र
वार्ड-25 ओमवती, अनीता, शारदा और मालती
वार्ड-26 खेमचंद, गुलाब सिंह, अनीता देवी, पीयूष धनगर
वार्ड-27 आरती देवी, कमलेश देवी, सुमन देवी
वार्ड-28 रुमाली देवी, स्मृता देवी, उर्मिला, बबली, किरन देवी, गायत्री
वार्ड-29 भूरी सिंह, छोटेलाल, चोखेलाल, कृष्ण मुरारी, पारसौती, वासुदेव
वार्ड-30 भारती, शेफाली सिंह, जमुना देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें