मथुरा। कोसीकलां में केबल बॉक्स सही करते कर्मचारी।
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। नगर के विभिन्न इलाकों में बुधवार को पूरे दिन बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। नंदगांव रोड 33 केवीए सब स्टेशन पर रात्रि में करी 3 बजे केबल बॉक्स फटने से आसपास के इलाकों में 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
बुधवार रात को अचानक बिजली की टाउन फीडर लाइन का केबल बाॅक्स फट गया। जिसके चलते कमला नगर, रामनगर, गोपाल नगर, निकासा, राठौर नगर, देव नगर, सैनी बस्ती, बठैन गेट, अनाज मंडी, शिव धाम कॉलोनी आदि की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की ओर से निगम के अधिकारियों को बार-बार सूचना देने के पश्चात पहुंचे कर्मचारियों की ओर से करीब 7 घंटे के पश्चात सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति को बहाल किया गया।
जेई अनूप गौड़ ने बताया कि तकनीकी खराबियों को जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास किया गया और समय से आपूर्ति बहाल कराई गई। हरीपुरा उपकेंद्र से पोषित होने वाले बैंक कॉलोनी में फाल्ट और मेंटीनेंस कार्य के चलते पूरे दिन आपूर्ति बंद रही। यही हाल एसटीडब्ल्यू फीडर से पोषित होने गांव खरौट, बल्लगढ़ी, सुपाना, अजीजपुर समेत 9 गांवों का रहा।