फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर तो हमें वेतन दे दीजिए साहब...

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम, शिक्षा और तहसील सहित कई विभागों के कर्मचारियों की दिवाली फीकी होने जा रही है। पिछले कई माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। अभी भी स्थिति निराशाजनक नजर आ रही है।
विज्ञापन

इस माह के अंतिम दिनों में दिवाली का त्योहार है। लेकिन 22 राजकीय हाईस्कूल में 90 शिक्षक-शिक्षिकाओं को वेतन मिलता नजर नहीं आ रहा है। वेतन ग्रांट अभी भी जारी नहीं हुई है। विगत तीन माह से वेतन नहीं मिल सका है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष थान सिंह कुंतल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया है। उधर, 51 सीजनल संग्रह अमीन और उनके साथ 48 अनुसेवकों का चार महीने का वेतन लटका पड़ा है।
दिवाली पर उनके द्वारा वेतन मिलने की गुहार लगाई गई है। जबकि नगर निगम के एक सैकड़ा से अधिक पंप ऑपरेटर वेतन पाने की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि उनका वेतन ठेकेदार के जरिए मिलता है लुेकिन ठेकेदार को निगम का भुगतान नहीं मिल सका है इसलिए वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

एरियर बोनस की भी हो रही मांग
दिवाली पर निगम के सफाई कर्मियों ने एरियर और बोनस की मांग की है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने महापौर को पत्र लिखकर कहा है कि यदि उनका बोनस एरिया तथा एडवांस वेतन नहीं मिला तो वह आंदोलन कर सकते हैं। वहीं 1567 शिक्षामित्रों ने भी 50 प्रतिशत एरियर मिलने की मांग की है। उनका कहना है कि अधिकारियों द्वारा जानबूझ कर उनके एरियर को रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें